B1Reading & Writing

B1 पठन अभ्यास: Les Pas dans la neige (TEF/TCF)

12 min readUpdated October 14, 2026By

यह अभ्यास कैसे करें

यह एक छोटी B1 कहानी है: सर्दी की रात, तूफ़ान, और बिजली बंद। TEF Canada और TCF Canada के reading में सवाल फ़्रेंच में होते हैं, हर सवाल के चार विकल्प, और यहाँ भी यही तरीक़ा है।

एक बात साफ़ कर दें: परीक्षा में कहानियाँ कम आती हैं, और आम तौर पर एक पाठ पर एक या कुछ ही सवाल होते हैं। यह परीक्षा की नक़ल नहीं, अभ्यास है: एक ही पाठ पर आठ सवाल, ताकि आप हर तरह का सवाल एक जगह आज़मा सकें।

  1. नीचे दिए सवालों पर पहले एक नज़र डालिए।
  2. फिर कहानी पढ़िए, बिना शब्दकोश के।
  3. सवालों के जवाब दीजिए। पाठ और सवालों के लिए कुल 12 मिनट रखिए, जो परीक्षा की रफ़्तार है। हर जवाब के साथ समझाया गया है कि यह किस प्रकार का सवाल था।
  4. आख़िर में कठिन शब्द और हिन्दी अर्थ देखिए।

Texte : Les Pas dans la neige

Il était presque minuit quand la lumière s’est éteinte. Dans la petite maison de Harpreet, au bout du rang Saint-Joseph, le frigo s’est tu, puis le chauffage s’est arrêté à son tour. Dehors, la tempête soufflait depuis le début de la soirée et la neige frappait contre les vitres comme du sable.

Harpreet a pris son téléphone. Il ne lui restait plus que huit pour cent de batterie, et elle n’avait aucun réseau. Elle a allumé une bougie et s’est assise près de la porte d’entrée, enroulée dans deux couvertures. C’est alors que, par la vitre de la porte, elle les a vues : des traces de pas qui traversaient sa cour, dans la lumière de la maison d’en face, où une génératrice faisait encore marcher une lampe. Les traces venaient de la route, montaient les marches de la galerie couverte jusqu’à la fenêtre… et s’arrêtaient là.

Personne ne sortait par un froid pareil sans raison. Harpreet a retenu son souffle. Elle a entendu un craquement sur la galerie, puis trois coups lents à la porte.

— Qui est là ? a-t-elle demandé, d’une voix qu’elle ne reconnaissait pas.

Pendant un long moment, seul le vent a répondu. Puis, derrière la porte, une voix de vieil homme, un peu essoufflée :

— C’est Lucien Gagnon, d’en face ! J’ai vu que tout était noir chez vous. Je vous apporte du bois pour le poêle… et un thermos de soupe.

Harpreet a ouvert la porte. M. Gagnon avait de la neige jusqu’aux genoux et les sourcils tout blancs. Il a souri :

— J’ai d’abord regardé par la fenêtre, pour voir si vous étiez réveillée. Je ne voulais pas vous faire peur.

« Un peu tard pour ça », a pensé Harpreet. Et elle a ri, pour la première fois de la soirée.

Texte original écrit pour FrenchPunjabi.

सवाल

आठ सवाल इस पन्ने के नीचे quiz में हैं, बिलकुल परीक्षा की तरह फ़्रेंच में। कोई विकल्प चुनते ही सही जवाब और उसका कारण दिख जाता है।

ये वे प्रकार हैं जो आपको TEF और TCF में मिलेंगे, पाठ चाहे कहानी हो, विज्ञापन या ख़बर:

  • मुख्य विषय (sujet principal, titre): पूरा पाठ किस बारे में है? ब्योरों में न उलझिए।
  • ब्योरा (détail): एक ख़ास जानकारी। सही जवाब अक्सर दूसरे शब्दों में लिखा होता है, और ग़लत विकल्पों में पाठ वाले ही शब्द, पर ग़लत ढंग से जोड़े हुए।
  • सर्वनाम किसकी ओर इशारा करता है (référent): les, ça, elle का मतलब क्या है?
  • अनुमान (inférence): पाठ सीधे नहीं कहता, पर समझ आता है। जैसे Harpreet का डर।
  • संदर्भ में शब्द (vocabulaire en contexte): शब्द का मतलब इस वाक्य में, शब्दकोश वाला नहीं।
  • इरादा और लहजा (intention, ton): पात्र क्या चाहता है, और लेखक पाठक को क्या महसूस कराना चाहता है।

कठिन शब्द

French English Pron. हिन्दी
la panne (de courant) power outage ला पान बिजली का कट
s’éteindre to go out (a light) सेतैंदर बुझ जाना
se taire to go quiet स तेर चुप हो जाना
le chauffage heating ल शोफ़ाज़ हीटिंग, घर गर्म रखने की व्यवस्था
le rang country road (Québec) ल रां देहाती इलाक़े की लंबी सड़क, साथ-साथ खेत
s’enrouler dans to wrap oneself in सांरूले दां में लिपट जाना
une couverture blanket यून कूवैरतूर कंबल
une génératrice generator यून ज़ेनेरात्रीस generator, बिजली बनाने वाली मशीन
des traces de pas footprints दे त्रास द पा पैरों के निशान
la cour yard ला कूर आँगन
retenir son souffle to hold one’s breath रतनीर सों सूफ़ल साँस रोकना
un craquement creak अं क्राकमां चरमराने की आवाज़
la galerie covered porch (Québec) ला गालरी घर के आगे छत वाला बरामदा
essoufflé(e) out of breath एसूफ़ले साँस फूली हुई
le poêle wood stove ल पवाल लकड़ी वाली अँगीठी
les sourcils eyebrows ले सूरसी भौंहें

Québec के शब्द: le rang, la galerie और la génératrice Québec में आम तौर पर बोले जाते हैं (फ़्रांस में generator को groupe électrogène कहते हैं)। TEF Canada और TCF Canada के पाठों में ये मिल सकते हैं।

ध्यान दीजिए: le poêle = अँगीठी, पर la poêle = कड़ाही या तवा। सिर्फ़ article से मतलब बदल जाता है।

असल ज़िन्दगी के लिए: Canada में सर्दियों के तूफ़ान में बिजली का कट आम है। मोमबत्ती से बेहतर flashlight है; मोमबत्ती जलाएँ तो उसे कंबलों और पर्दों से दूर रखिए। generator को कभी भी घर या garage के अंदर न चलाइए: उसका धुआँ (carbon monoxide) जानलेवा है।

व्याकरण पर नज़र

कहानी दो past tenses से चलती है, बिलकुल B1 पाठों की तरह:

  • Imparfait पृष्ठभूमि बनाता है: la tempête soufflait, la neige frappait, des traces de pas qui traversaient sa cour। हिन्दी में यह “तूफ़ान चल रहा था, बर्फ़ गिर रही थी” जैसा -रहा था वाला रूप है।
  • Passé composé कहानी आगे बढ़ाता है: la lumière s’est éteinte, elle a allumé une bougie, Harpreet a ouvert la porte। हिन्दी में यह “बत्ती बुझ गई, उसने मोमबत्ती जलाई, उसने दरवाज़ा खोला” जैसा पूरी हो चुकी घटना वाला रूप है।

दो बातें ध्यान देने की:

  • le frigo s’est tu का मतलब है fridge चुप हो गया। यह se taire (चुप होना) का passé composé है, tuer (मारना) का नहीं।
  • Participle का अंत बदलता है: la lumière s’est éteinte, elle s’est assise, और elle les a vues, क्योंकि les (= les traces, feminine plural) verb से पहले आ गया है। सवाल 4 इसी पर है।
पूरा हिन्दी अर्थ (सवाल करने के बाद देखें)

आधी रात होने ही वाली थी जब बत्ती बुझ गई। Saint-Joseph सड़क के आख़िर में Harpreet के छोटे-से घर में fridge चुप हो गया, फिर हीटिंग भी बंद हो गई। बाहर शाम से तूफ़ान चल रहा था और बर्फ़ रेत की तरह शीशों पर बरस रही थी।

Harpreet ने अपना फ़ोन उठाया। उसके पास सिर्फ़ आठ फ़ीसदी बैटरी बची थी, और कोई नेटवर्क नहीं था। उसने एक मोमबत्ती जलाई, और दो कंबलों में लिपटकर वह सामने के दरवाज़े के पास बैठ गई। तभी दरवाज़े के शीशे से उसकी नज़र उन पर पड़ी: पैरों के निशान, जो उसका आँगन पार कर रहे थे, सामने वाले घर की रोशनी में, जहाँ एक generator अब भी एक बत्ती जला रहा था। निशान सड़क से आते थे, छत वाले बरामदे की सीढ़ियाँ चढ़कर खिड़की तक पहुँचते थे… और वहीं रुक जाते थे।

ऐसी ठंड में कोई भी बिना वजह बाहर नहीं निकलता था। Harpreet ने साँस रोक ली। उसने बरामदे पर चरमराने की आवाज़ सुनी, फिर दरवाज़े पर रुक-रुककर तीन दस्तकें हुईं।

“कौन है?” उसने पूछा, ऐसी आवाज़ में जिसे वह ख़ुद नहीं पहचानती थी।

काफ़ी देर तक सिर्फ़ हवा ने जवाब दिया। फिर दरवाज़े के पीछे से किसी बुज़ुर्ग की आवाज़ आई, थोड़ी फूली हुई साँस के साथ:

“मैं Lucien Gagnon हूँ, सामने वाला! मैंने देखा कि आपके घर में बिलकुल अँधेरा है। आपके लिए अँगीठी के वास्ते लकड़ियाँ लाया हूँ… और सूप का एक thermos।”

Harpreet ने दरवाज़ा खोला। Gagnon जी के घुटनों तक बर्फ़ लगी थी और उनकी भौंहें बिलकुल सफ़ेद थीं। वे मुस्कुराए:

“मैंने पहले खिड़की से झाँककर देखा, यह देखने के लिए कि आप जाग रही हैं या नहीं। मैं आपको डराना नहीं चाहता था।”

“उसके लिए तो अब थोड़ी देर हो गई,” Harpreet ने सोचा। और वह हँस पड़ी, उस रात पहली बार।

लिखने का अभ्यास

TEF Canada के writing के पहले हिस्से (Section A) में एक छोटी ख़बर (fait divers) को कम से कम 80 शब्दों में आगे बढ़ाना होता है। इसी ढंग से अभ्यास कीजिए:

Rédigez la suite de cette histoire comme un fait divers pour le journal local (80 à 120 mots). Racontez ce qui s’est passé après l’arrivée de M. Gagnon.

passé composé और imparfait दोनों इस्तेमाल कीजिए, कम से कम दो जोड़ने वाले शब्द (ensuite, pendant que, finalement), और एक वाक्य जो बताए कि Harpreet ने क्या महसूस किया।

TCF Canada के लिए: वहाँ पहला काम किसी को संदेश लिखना होता है (60 से 120 शब्द): Vous êtes Harpreet. Le lendemain, vous écrivez un courriel à une amie pour lui raconter votre nuit de panne et ce que vous avez ressenti.

आगे क्या

FAQ

क्या TEF/TCF के reading में कहानियाँ आती हैं?

कम। ज़्यादातर पाठ रोज़मर्रा की ज़िन्दगी के होते हैं: संदेश, विज्ञापन, चिट्ठियाँ, ख़बरें और राय वाले लेख। TCF Canada के कठिन हिस्से में कभी-कभी कहानी जैसा अंश आ सकता है। पर इस कहानी के सवाल जो हुनर माँगते हैं (अनुमान लगाना, सर्वनाम किसकी ओर इशारा करता है, संदर्भ में शब्द का अर्थ), वे हर तरह के पाठ में काम आते हैं।

पहले पाठ पढ़ूँ या सवाल?

पहले सवालों पर सरसरी नज़र डालिए, फिर पाठ पढ़िए। इस तरह आपको पता रहता है कि क्या ढूँढ़ना है। परीक्षा में औसतन हर सवाल के लिए लगभग डेढ़ मिनट मिलता है: शुरू के आसान सवालों पर कम, बाद के कठिन सवालों पर ज़्यादा।

अपनी समझ जाँचें

1. Quel titre convient le mieux à ce texte ?
2. Dans quel état est le téléphone de Harpreet ?
3. Pourquoi y avait-il encore de la lumière chez les voisins d'en face ?
4. Dans la phrase « elle les a vues », que désigne « les » ?
5. Que suggère la phrase « Personne ne sortait par un froid pareil sans raison » ?
6. Dans le texte, « Harpreet a retenu son souffle » signifie qu'elle…
7. Pourquoi M. Gagnon est-il venu ?
8. Que pense Harpreet quand elle se dit « Un peu tard pour ça » ?
और पाठसभी पाठ देखें →
Grammar शब्द
सभी grammar शब्द →